सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Forest Department directed to take immediate action and send the report.

Rewari News: वन विभाग ने शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department directed to take immediate action and send the report.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एझेंसी
Trending Videos

रेवाड़ी। वन विभाग ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) खोल को ग्राम पंचायत भूमि पर खड़े पेड़ों से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उप वन संरक्षक की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शिकायत की जांच के बाद वन राजकीय अधिकारी रेवाड़ी ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि वन रक्षक द्वारा आरोपी के विरूद्ध वन क्षति कर विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार संबंधित पेड़ ग्राम पंचायत की मिल्कियत में थे। वन विभाग ने पेड़ों का मुआवजा 7,500 रुपये वसूल किया है, लेकिन पेड़ों की वास्तविक कीमत 1,88,500 रुपये आंकी गई है। यह राशि बीडीपीओ खोल के माध्यम से ग्राम सचिव द्वारा आरोपी से वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराई जानी है। वन विभाग ने शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed