{"_id":"69d6934b5883b319e703fbaa","slug":"the-growing-problem-of-encroachment-on-the-rewari-palwal-sohna-road-rewari-news-c-198-1-rew1001-236441-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-पलवल-सोहना मार्ग पर अतिक्रमण की बढ़ रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-पलवल-सोहना मार्ग पर अतिक्रमण की बढ़ रही समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। रेवाड़ी-पलवल-सोहना मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। भगत सिंह चौक से लेकर काॅम्प्लेक्स तक दुकानदारों ने रातों-रात 20-20 फीट के चबूतरे बना दिए हैं। इससे सड़क पर जगह कम हो गई है और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
नेशनल हाईवे 919 सोहना रोड के माध्यम से भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ता है और हमेशा जाम का शिकार रहता है। सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं जिसके कारण ट्रैफिक लगातार प्रभावित होता है।
जाम से निपटने के लिए बड़े फ्लाईओवर और पुलिस स्टेशन के पास सड़क लूप की आवश्यकता है। जाम के समय सर्विस रोड और आसपास के रास्तों पर वाहन फंसकर दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। वाहनों के आवागमन से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे सुरक्षा और ट्रैफिक की स्थिति और खराब हो गई है।
हाईवे के आसपास बसे गांवों के लोग भी परेशानी झेल रहे हैं। जाम के समय वाहन लंबे समय खड़े रहते हैं और उनके धुएं से वातावरण दूषित हो जाता है। आसपास के होटल, ढाबा और व्यापारियों को भी प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ती है।
Trending Videos