सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Jain community has always been at the forefront of promoting education and engaging in social work: Minister Vipul Goel

जैन समाज हमेशा शिक्षा के विस्तार और सामाजिक कार्यों में रहा अग्रणी : मंत्री विपुल गोयल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
The Jain community has always been at the forefront of promoting education and engaging in social work: Minister Vipul Goel
मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित करते स्कूल के पदाधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जैन समाज हमेशा शिक्षा के विस्तार और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। वे जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना उत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
Trending Videos

मंत्री ने पटौदी रोड पर प्रस्तावित नए जैन पब्लिक स्कूल के निर्माण में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज के आराध्य की प्रतिमा को संग्रहालय से वापस दिलाने के लिए भी निर्णायक भूमिका निभाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए संजय जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, विनित जैन ने स्कूल में 51 लाख रुपये की लागत से नया ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की।
उत्सव के दौरान विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले 55 दानवीर परिवारों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, लंबे समय से सेवा दे रहे स्टाफ और पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद णमोकार मंत्र, सरस्वती वंदना और प्रस्तुतियों ने माहौल को बना दिया।

40 वर्षों की यात्रा पर डाला प्रकाश
विद्यालय सचिव अमित जैन ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने स्कूल की 40 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। इस दौरान चंडीगढ़ संग्रहालय से जैन समाज की प्रतिमा को रेवाड़ी लाने की मांग भी रखी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने खेल, शास्त्रीय कत्थक, राजस्थानी और पंजाबी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही स्कूल पत्रिका जैन आलोक दर्पणम् और स्कूल गीत का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित करते स्कूल के पदाधिकारी। स्रोत : प्रशासन

मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित करते स्कूल के पदाधिकारी। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed