सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The MLA inaugurated the cricket league by batting.

Rewari News: विधायक ने बल्लेबाजी कर किया क्रिकेट लीग का शुभारंभ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the cricket league by batting.
बल्लेबाजी कर शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गढ़ी बोलनी रोड़ के पास आयोजित रेवाड़ी प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का बल्लेबाजी कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की खेल नीति की बदौलत आज का युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य तलाश रहा है।
Trending Videos

खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें मंच प्रदान किए जाने की दिशा में लगभग प्रत्येक खेलों की लीग आयोजित होने लगी है जिससे गांव व छोटे से छोटे शहर की उभरती प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का मंच उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोजकों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में भी रेवाड़ी प्रीमियर लीग प्रारंभ हुई है। लक्ष्मण यादव ने कहा कि युवा वर्ग अब शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपना भविष्य देखने लगे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से खेलों तथा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई है। यहां तक कि गांव-गांव में खेल स्टेडियम व जिम बनाने से युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का सचिन अदलपुर की अगुवाई में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विकास यादव, विजय शर्मा, विशाल यादव, संदीप सैनी, खेमचंद सैनी, सुरजीत, हरिओम, सोमवीर, लोकेश, सोनू बांबड समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed