सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The MLA inspected the quality of road construction.

Rewari News: विधायक ने देखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the quality of road construction.
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से बातचीत करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
web -
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में व्यापारियों की समस्याएं सुनने और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। मुख्य बाजार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने के दौरान विधायक ने निर्माण की गुणवत्ता भी देखी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि जहां कार्य ठीक नहीं हुआ है वहां निर्माण कार्य दोबारा कराया जाएगा ताकि व्यापारियों और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर डीएमसी बह्मप्रकाश और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने विधायक को निर्माण कार्य की प्रगति और अपेक्षित समयसीमा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बाजार के लोग और व्यापारी सुरक्षित और सुविधाजनक परिवेश में व्यापार कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed