{"_id":"6a7a1ca23bf74427780bc3f6","slug":"the-tricolour-is-a-symbol-of-national-unity-and-sacrifice-dr-richa-sharma-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243386-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे राष्ट्रीय एकता और त्याग का प्रतीक : डॉ. ऋचा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे राष्ट्रीय एकता और त्याग का प्रतीक : डॉ. ऋचा शर्मा
Tue, 11 Aug 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेते एनएसएस स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स। स्त्रोत: कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत किशन लाल पब्लिक कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स के लिए तिरंगे के इतिहास और महत्व पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा ने तिरंगे को राष्ट्रीय एकता और त्याग का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने केसरिया, श्वेत और हरे रंग तथा अशोक चक्र के प्रतीकात्मक महत्व के बारे में भी बताया।
डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस की तीनों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा, डॉ. पारुल मित्तल व महेंद्र सांभरिया तथा एनसीसी एएनओ डॉ. संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता व कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने भी विद्यार्थियों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।