सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The voice of patriotism resonated in the program Mera Rang De Basanti Chola.

Rewari News: मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति का स्वर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The voice of patriotism resonated in the program Mera Rang De Basanti Chola.
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में भगत सिंह के बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी धर्मशाला में मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि मात्र 11 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का दर्दनाक दृश्य देखा था जिसने उनके जीवन की दिशा तय कर दी।
Trending Videos

उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने का संकल्प लिया और आगे चलकर लाहौर असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजी हुकूमत को सीधी चुनौती दी। बाद में उन्होंने स्वयं गिरफ्तारी देकर अदालत में ब्रिटिश शासन के अत्याचारों को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी भारत कालड़ा, डॉ. बलबीर अग्रवाल, राजेंद्र सिंह यादव, दीपेश भार्गव और अरुण गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह के बढ़ते प्रभाव से घबराकर अंग्रेज सरकार ने उन्हें और उनके साथियों को निर्धारित समय से पहले ही फांसी दे दी। पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, पार्षद सुचित्रा चांदना, मधु गुप्ता और निशा सीकरी ने कहा कि उनके अंतिम शब्दों में भी देशभक्ति की झलक थी।
इस दौरान योग शिक्षक दयाराम आर्य ने आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, प्रमुख शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed