{"_id":"69931852ae15e3ff8005e50a","slug":"three-minor-girls-found-at-rewari-railway-station-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rewari: रेलवे स्टेशन पर मिलीं तीन नाबालिग, बोलीं- पिता शराबी मां की हो चुकी है मौत; काम ढूंढने घर से निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: रेलवे स्टेशन पर मिलीं तीन नाबालिग, बोलीं- पिता शराबी मां की हो चुकी है मौत; काम ढूंढने घर से निकलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 14 फरवरी की सुबह वे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल न जाकर घर छोड़कर निकल पड़ीं। उन्होंने कहा कि घर की परिस्थितियों से परेशान होकर वे खुद काम कर गुजारा करने के इरादे से निकली थीं।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार रात जांच के दौरान तीन नाबालिग बालिकाएं लावारिस हालत में घूमती मिलीं। जीआरपी पुलिस स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थीं। शक होने पर बालिकाओं से पूछताछ की गई तो तीनों 12 से 13 साल की उम्र की निकलीं।
प्रारंभ में वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज की रहने वाली हैं। तीनों कक्षा आठ की छात्राएं हैं। इनमें से दो सगी बहनें हैं, जिनकी मां का देहांत हो चुका है और पिता के बारे में उन्होंने बताया कि वे शराब का सेवन करते हैं। तीसरी बालिका ने बताया कि उसके साथ घर में अच्छा व्यवहार नहीं होता था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 14 फरवरी की सुबह वे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल न जाकर घर छोड़कर निकल पड़ीं। उन्होंने कहा कि घर की परिस्थितियों से परेशान होकर वे खुद काम कर गुजारा करने के इरादे से निकली थीं। जीआरपी के संपर्क करने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चियों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही।
पुलिस की तरफ से सूचना महाराजगंज पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर एसआई चंद्र प्रकाश झा अपनी टीम के साथ थाना रेवाड़ी पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ की तो तीनों ने अपनी परेशानियां बताई
जीआरपी हेड कांस्टेबल पूनम ने बताया कि वह रविवार रात के समय चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान तीन लड़कियां एक साथ मिली। आसपास देखा तो इनके साथ कोई नहीं था। शक होने पर पूछताछ की तो तीनों ने अपनी परेशानियां बताई। उसके बाद तीनों को आवश्यक कानूनी मदद दी गई।
Trending Videos

अपने बच्चों को समय दें
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह घटना अभिभावकों के लिए भी एक संदेश है कि वे अपने बच्चों को समय दें, उनकी भावनाओं को समझें और पारिवारिक संवाद बनाए रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
तीनों बच्चियां सकुशल मिली थी। महाराजगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। तीनों को महाराजगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। -राजेश, डीएसपी, जीआरपी