सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Eight people died in a fire at a firecracker factory at Bhiwadi

भिवाड़ी में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, आठ मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी (रेवाड़ी) Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा और राजस्थान की सीमा से सटे भिवाड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। यहां  केमिकल और पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से आठ मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 

Eight people died in a fire at a firecracker factory at Bhiwadi
भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। केमिकल और पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग सुबह लगभग साढ़े नौ बजे लगी और देखते ही देखते पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शव बुरी तरह जल चुके थे। कुछ शवों के केवल कंकाल ही शेष रह गए। मौके पर बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने प्लास्टिक बैग में इकट्ठा किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटनास्थल पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और उन्होंने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है और मामले में फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed