{"_id":"6991fdf2d3f4ddb35f06d9b6","slug":"illegal-gold-recovered-at-railway-station-in-sirsa-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana:जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर यात्री से सोने के बिस्कुट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana:जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर यात्री से सोने के बिस्कुट बरामद
हितेश चतुर्वेदी, सिरसा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार
जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सोमवार को जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की जांच करेगी।
अवैध सोना बरामद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्री के पास से एक किलो 117 ग्राम सोना जब्त किया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जब्त किया गया सोना 20-20 ग्राम के बिस्कुट के रूप में है। इसमें कुल 57 बिस्कुट शामिल हैं। यह कार्रवाई शनिवार को दिल्ली से बठिंडा जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सिरसा स्टेशन पर पहुंचने के दौरान की गई।
Trending Videos
बैग से मिला सोना
जीआरपी सूत्रों के मुताबिक ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सामान्य जांच के दौरान संदिग्ध यात्री मनोहर लाल के बैग की तलाशी ली गई। बैग में भारी मात्रा में सोना मिलने पर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में मनोहर लाल ने बताया कि वह सिरसा जिले के ऐलनाबाद का निवासी है। उसने दावा किया कि यह सोना सिरसा शहर के 6 सुनारों का है। इसे वह दिल्ली से लेकर आया है। हालांकि, आरोपी सोने का कोई वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सोमवार को जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की जांच करेगी। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि यह सोना कहां से आया और इसका स्रोत क्या है। कहीं यह तस्करी से जुड़ा मामला तो नहीं है। आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, जीआरपी थाने ने इस मामले में जानकारी देने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी रणबीर सिंह के छुट्टी पर होने के कारण थाने में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने जिन छह स्वर्णकारों का नाम लिया है, वे शहर के नामी सुनार हैं।