सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud arrested

Sirsa News: दुकानदार से हजारों की ठगी में मुख्य आरोपी पलवल से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
fraud arrested
विज्ञापन
संशोधित मेवात के ध्यानार्थ
Trending Videos

- गूगल पर लोकेशन से नंबर निकालकर बनाता था निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। खुद को मंदिर का पुजारी बताकर गांव चोरमार खेड़ा में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान करने वाले एक व्यक्ति से हजारों की ठगी करने के मामले में थाना ओढ़ां पुलिस ने चौथे मुख्य आरोपी को रविवार को पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जफर उर्फ जफर खान निवासी गांव अकबरपुर, थाना पिनगवां, जिला मेवात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से फ्रॉड के 15 हजार रुपये की बरामदगी की भी है।
थाना ओढ़ां से साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस इससे पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये की बरामदगी कर चुकी है। अब चौथे मुख्य आरोपी जफर खान को उसकी ससुराल गांव बुराका, थाना हथीन, जिला पलवल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
16 अगस्त 2025 को गांव चोरमार खेड़ा में स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के संचालक को एक व्यक्ति ने खुद को गांव नुहियांवाली के शिव मंदिर का पुजारी बताकर फोन किया और मंदिर में निर्माण कार्य के लिए सामग्री भेजने की बात कही। बाद में उक्त व्यक्ति ने एडवांस के नाम पर दुकानदार के फोन पर 40 हजार रुपये आने का फर्जी मैसेज भेजते हुए कहा कि मैंने आपके खाते में गलती से 4 हजार की जगह 40 हजार रुपये भेज दिए हैं। इसलिए आप मुझे 36 हजार रुपये वापस भेज दें। फिर दुकानदार ने मैसेज देखकर 36 हजार रुपये उक्त व्यक्ति के खाते में डाल दिए। बाद में दुकानदार ने जब अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि पेमेंट का मैसेज फर्जी था, उसके खाते में कोई पैसे नहीं आए। जिसके बाद दुकानदार सुखमंदर सिंह निवासी गांव चोरमार खेड़ा की शिकायत पर थाना ओढ़ां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed