{"_id":"69920eceb29553546c0e3aae","slug":"case-on-4-in-attack-sirsa-news-c-128-1-sir1006-153152-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मायके पक्ष के लोगों पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मायके पक्ष के लोगों पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। थाना ओढ़ां पुलिस ने गांव खुईयांनेपालपुर निवासी एक महिला के बयान पर उसकी पुत्रवधू व पुत्रवधू के मायके पक्ष के लोगों सहित 4 के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में घायल सुमेस्ता निवासी गांव खुईयांनेपालपुर ने बताया कि 12 फरवरी की रात्रि वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके बेटे जगदीप का साला अर्शदीप अपने चाचा पवन कुमार व दोस्त सुरेन्द्र निवासी गांव ढुढियांवाली के साथ कापा व लाठियां लेकर घर में घुस गया और उस पर हमला बोल दिया।
इस दौरान घर में मौजूद उसकी पुत्रवधू सुमन भी अपने भाई के साथ मिल गई। जब उसका बेटा जगदीप उसे छुड़वाने आया तो सभी आरोपियों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाए जाने के बाद उसकी पुत्रवधू सुमन, उसका भाई अर्शदीप व अन्य सभी मौके भाग गए। इस हमले में उसे व उसके बेटे जगदीप को चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महिला सुमेस्ता ने बताया कि घटना से करीब 2-3 दिन पूर्व उसने उसकी पुत्रवधू के भाई अर्शदीप को उसके घर में रहने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उन्होंने उस पर तथा उसके बेटे पर हमला किया है। हेडकांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला सुमेस्ता के बयान पर उसकी पुत्रवधू सुमन, उसके भाई अर्शदीप, चाचा पवन कुमार व सुरेन्द्र सहित 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos