सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Toppers Honored at Talent Promotion Ceremony at Budhpur School

Rewari News: बूढ़पुर स्कूल में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में टॉपर्स सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Toppers Honored at Talent Promotion Ceremony at Budhpur School
प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कक्षाओं के टॉपर्स को पर्यावरण जागरूकता समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक विचारक स्वामी धीरजगिरी महाराज ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का महत्व बताया और उन्हें जीवन में अनुशासन व परिश्रम अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य पूनम यादव ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों और स्कूल की प्रगति पर प्रकाश डाला। पर्यावरण जागरूकता समिति की ओर से हरेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच देने की है जिसके लिए समिति लगातार प्रयासरत है।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष दयाराम आर्य और गांव की सरपंच मोनिका यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed