फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trade selection for ITI admission open until the 15th.

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 15 तक कर सकेंगे ट्रेड चयन

Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trade selection for ITI admission open until the 15th.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ट्रेड चयन करने के लिए केवल तीन दिन का समय बचा है। 15 जुलाई के बाद किसी भी अभ्यर्थी को ट्रेड बदलने, नया विकल्प जोड़ने या संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर उपलब्ध सीटों के अनुसार विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई में सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम समय तक इंतजार न करें और समय रहते अपनी पसंद के ट्रेड का चयन कर पोर्टल को लॉक करना सुनिश्चित करें। जिले के 10 सरकारी आईटीआई संस्थानों में कुल 2,832 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। निजी आईटीआई में 2,500 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी संस्थानों में सबसे अधिक 620 सीटें राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में हैं। इसके अलावा कुंड-मनेठी में 464, कोसली में 440, बेरली कलां में 368, महिला आईटीआई रेवाड़ी में 240, सहारनवास में 220, खरखड़ा और टांकड़ी में 196-196 सीटें, लेदर एवं फुटवीयर आईटीआई रेवाड़ी में 40 तथा सैनिक परिवार भवन आईटीआई रेवाड़ी में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं।
अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले अपनी प्राथमिकता के अनुसार ट्रेड का चयन अवश्य कर लें। ट्रेड चयन की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेरिट सूची के आधार पर ही सीटों का आवंटन किया जाएगा।

इस वजह से भी रही समस्या
आईटीआई में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। तकनीकी कारणों और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए विभाग ने इसे बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया। आवेदन प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद कई दिनों तक पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 जून के बाद तकनीकी खामी के कारण पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा था। इससे अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा ट्रेड का चयन नहीं कर पा रहे थे और उन्होंने विभाग से जल्द समाधान की मांग की थी। अब विभाग द्वारा ट्रेड चयन का शेड्यूल जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को राहत मिली है। निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रेड चयन पूरा होने के बाद मेरिट सूची तैयार कर सीटों का आवंटन किया जाएगा।


वर्जन :
अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद के ट्रेड चयन करने का मौका दिया गया है। इसके बाद किसी प्रकार के संशोधन या नया विकल्प चुनने का अवसर नहीं दिया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed