फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transfers of Village Secretaries, Patwaris, and Panchayat employees will be carried out through a digital system.

Rewari News: डिजिटल प्रणाली से होंगे ग्राम सचिव, पटवारी व पंचायत कर्मचारियों के तबादले

Sun, 12 Jul 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Transfers of Village Secretaries, Patwaris, and Panchayat employees will be carried out through a digital system.
धारूहेड़ा। सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों में पारदर्शिता लाने के लिए मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू की है। इसके तहत ग्राम सचिव, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी (एसईपीओ) और राजस्व विभाग के पटवारियों के तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक कार्यालय ने सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी कर संबंधित कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अपडेट कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य बताते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी जिलों से अनुपालन रिपोर्ट भी प्राप्त कर ली है। सरकार का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने से पहले कर्मचारियों का रिकॉर्ड पूरी तरह सही और अद्यतन होना आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से ग्राम सचिव-प्रथम, ग्राम सचिव-द्वितीय, महाग्राम सचिव, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी और पटवारियों का डेटा एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट कराया गया है।

राजीव कुमार गोयल बनाए गए नोडल अधिकारी
मानव संसाधन विभाग ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के कार्यकारी अभियंता राजीव कुमार गोयल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा को आवश्यक तकनीकी व्यवस्था और यूजर क्रेडेंशियल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था के लागू होने से अब पंचायत एवं राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों के तबादले ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed