{"_id":"6a29ae147815dbf0360ed4c9","slug":"tribute-paid-on-the-death-anniversary-of-saang-samrat-master-nekiram-rewari-news-c-198-1-rew1001-239980-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सांग सम्राट मास्टर नेकीराम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सांग सम्राट मास्टर नेकीराम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
मास्टर नेकीराम की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते गणमान्य लोग। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रख्यात सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की पुण्यतिथि पर बुधवार को जैतड़ावास स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व इंस्पेक्टर शिवलाल ने की। सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच और मास्टर नेकीराम युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रमेश ठेकेदार ने कहा कि हरियाणवी सांग कला के विकास और उसके प्रचार-प्रसार में मास्टर नेकीराम और उनके परिवार का अतुलनीय योगदान रहा है।
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया और मास्टर जगदीशचंद्र नाथ ने कहा कि मास्टर नेकीराम अपने समय के श्रेष्ठ सांग सम्राट और लोककवि थे। इनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने निरंतर 103 वर्षों तक हरियाणा की सांग परंपरा, लोक संस्कृति और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से नेकीराम के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार शुरू और शहर के किसी चौक का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग की। सुजाता सिंह ने आभार जताया।
इस अवसर पर सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच के कोषाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह यादव, साहित्यकार आलोक भांडोरिया, सुरेंद्र कुमार भांडोरिया, रामनिवास, मास्टर जलसिंह, रुड़मल, बलबीर, सुरेश, श्योकरण उपस्थित रहे।