{"_id":"6a41678126e6791f460d28c3","slug":"union-agriculture-minister-and-chief-minister-to-visit-tomorrow-preparations-intensify-rewari-news-c-198-1-rew1001-241003-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री कल आएंगे, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री कल आएंगे, तैयारियां तेज
Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। चौधरी चरण सिंह अनुसंधान केंद्र में 30 जून को खेत बचाओ अभियान का समापन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कृषि मंत्री किसानों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम किसानों के लिए तकनीकी जानकारी और आधुनिक कृषि पद्धतियों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम में देशभर से कृषि वैज्ञानिक भी पहुंचेंगे जो किसानों को उन्नत बीज, फसल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और नई कृषि पद्धतियों की जानकारी देंगे। विशेष रूप से जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इनमें कन्या महाविद्यालय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के पहली बार बावल आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बावल और खोल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, नपा उपप्रधान अर्जुन चौकन, रमेश लोर, मंडल महामंत्री निहाल चौकन, सरपंच महेश कुमार, पवन कुमार उर्फ मड्डू, राजपाल सिंह, रमेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।