सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vehicles collided near Nikhri village, a canter caught fire.

Rewari News: निखरी गांव के पास वाहनों की हुई टक्कर, कैंटर में लगी आग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles collided near Nikhri village, a canter caught fire.
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह निखरी गांव के पास चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दो वाहनों में आग लग गई, जिससे कैंटर जल गया जबकि ट्रक के आगे का हिस्सा भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू करवाया। कैंटर चालक अजय कुमार हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है। बताया कि उसके आगे एक कार चल रही थी और बराबर में एक ट्राला चल रहा था। इसी दौरान कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे ट्राला कार से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर आगे चल रहे ट्राले से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर में लगी आग के कारण डंपर में भी आग लग गई।
चालक ने बताया कि उसने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कैंटर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। कैंटर में लॉजिस्टिक का सामान भरा हुआ था, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हादसे में कैंटर पूरी तरह जल गया, जबकि डंपर के आगे का हिस्सा भी आग से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed