{"_id":"6a78c54bdab6c2e0e10fb295","slug":"villagers-were-made-aware-through-a-cleanliness-drive-rewari-news-c-198-1-rew1001-243340-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बनीपुर में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करते समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। गांव बनीपुर में बाबा अमरनाथ सेवा समिति के सदस्यों की ओर से रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने गांव के आयुर्वेदिक औषधालय और तालाब के आसपास सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
संरक्षक रणसिंह लोर, महेंद्र सिंह थानेदार और कुलदीप ढिल्लों ने बताया कि समिति की ओर से सप्ताह में एक दिन गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, पेड़ लगाने और हरे पेड़ों को नहीं काटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तभी सफाई अभियान सार्थक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जनसमर्थन और लोगों के सहयोग के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान में समिति के संरक्षक रणसिंह लोर, महेंद्र सिंह थानेदार, प्रधान सतीश कुमार, कुलदीप ढिल्लों, कैलाश जांगिड़, राजेश कुमार, योगेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, सूरज सेन, रोहित ढिल्लों, संजय सहित अनेक लोगों ने श्रमदान किया।