{"_id":"69e66bf2bdaa098d560e10ca","slug":"water-supply-stalled-in-housing-board-sectors-1-2-and-3-power-cuts-became-a-problem-rewari-news-c-198-1-rew1001-237115-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक, दो और तीन में पानी की सप्लाई ठप, बिजली कटौती बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक, दो और तीन में पानी की सप्लाई ठप, बिजली कटौती बनी मुसीबत
विज्ञापन
पीएचईडी कार्यालय के बाहर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी में हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर एक, दो, तीन में कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। नई लाइन जोड़ने के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। बिजली कटौती के कारण निर्धारित समय पर पंपिंग नहीं हो पा रही जिससे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा।
लोग तीन दिनों से बिना पानी के जूझ रहे हैं। नहाने-धोने, कपड़े धोने और पीने के लिए इधर-उधर से पानी का जुगाड़ कर गुजारा कर रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
सोमवार दोपहर प्रभावित लोगों ने हाउसिंग बोर्ड से पीएचईडी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और पानी सप्लाई सुचारु करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से तत्काल समाधान की अपील की।
हाउसिंग बोर्ड सेक्टर में रहने वाली सुमिता मंडल ने बताया कि नई लाइन जोड़ी गई तब से पानी बिल्कुल नहीं आ रहा। जब पानी आता है तो बिजली चली जाती है और जब बिजली आती है तो पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। अधिकारी टैंकर भेजने की बात कर रहे हैं।
लेकिन दूसरे और तीसरे मंजिल पर बाल्टी भरकर पानी ले जाना बुजुर्गों और महिलाओं के लिए असंभव है। टैंकर की व्यवस्था कोई समाधान नहीं है।
शिकायतें करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ
सचिन राय ने कहा कि समस्या लगातार बनी हुई है। सुबह उठते ही लोग पानी के लिए फोन करना शुरू कर देते हैं लेकिन अधिकारी कुछ नहीं कर रहे। वे कहते हैं कि तय शेड्यूल पर ही पानी दिया जाएगा भले ही उस समय बिजली हो या न हो। शिकायतें करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।
आशा शर्मा ने बताया कि पुरानी लाइनों में कभी-कभी थोड़ा पानी आ जाता था लेकिन नई लाइन तो पूरी तरह ठप है। तीन दिन हो गए बच्चे नहाए नहीं हैं। इधर-उधर से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। अभी गर्मी शुरू हुई है अगर यही हाल रहा तो आगे बुरा समय आने वाला है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वर्जन
हाउसिंग बोर्ड सेक्टर में बिजली और पानी सप्लाई का समय मैच नहीं कर रहा है। पानी सप्लाई के 2 घंटे के शेड्यूल के दौरान बिजली चली जाती है, जिससे पंपिंग प्रभावित हो रही है। डिस्कॉम के इंजीनियर से बात कर समय शेड्यूल तय कर दिया है। जल्द पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
कैलाश चंद, सहायक अभियंता, पीएचईडी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X