{"_id":"69ca736e528e8f88840f4dd2","slug":"we-will-take-information-about-government-schemes-to-every-single-person-dr-krishna-rewari-news-c-198-1-rew1001-235945-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन तक सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी : डॉ. कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन तक सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी : डॉ. कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करतीं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में बावल विधानसभा क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही आज बावल विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
हम बावल विधानसभा में पार्टी की जड़ों को और मजबूत करेंगे और आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि बावल विधानसभा में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।
हमारा लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। आने वाले समय में पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। बैठक के दौरान पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक स्वस्थ संवाद हुआ।
अंत में पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।
Trending Videos