सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   With the approval of PHC, the surrounding villages will also get the benefit of health facilities: Manoj

पीएचसी की स्वीकृति पर आसपास के गांवों को भी मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ : मनोज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
With the approval of PHC, the surrounding villages will also get the benefit of health facilities: Manoj
रेवाड़ी। चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात करते जिला प्रमुख मनोज यादव। स्रोत:
विज्ञापन
कुंड। जिला प्रमुख मनोज यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर टींट गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्वीकृति दिलाने पर उनका आभार जताया। मनोज यादव ने बताया कि कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से टींट गांव को पीएचसी की सुविधा मिली है। इससे न केवल टींट गांव बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। पीएचसी की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि आरती सिंह राव के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और लगातार नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी जा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और विकास की रफ्तार भी धीमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज यादव के साथ बवाना के सरपंच रामकरण, राजीव यादव, नीरज यादव, बलवंत सिंह, सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed