फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women should ensure their documents are in order to avail the benefits of the Lado Lakshmi Yojana.

Rewari News: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज दुरुस्त कराएं महिलाएं

Sat, 24 Oct 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women should ensure their documents are in order to avail the benefits of the Lado Lakshmi Yojana.
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेज दुरुस्त कराने होंगे। बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने या दस्तावेज में जन्मतिथि अलग-अलग होने पर आवेदन का सत्यापन अटक सकता है। ऐसे में महिलाओं को आवेदन से पहले परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय का विवरण, बैंक खाते और जन्मतिथि से संबंधित जानकारी की जांच करानी होगी।
विज्ञापन

योजना के दूसरे चरण के तहत जिले में करीब 52 हजार महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य है। अब तक 10 हजार से अधिक महिलाएं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। विभाग की ओर से इन आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं की पेंशन आईडी जारी की जाएगी और इसके बाद योजना के तहत आर्थिक सहायता शुरू होगी।
विज्ञापन

बैंक खाते और जन्मतिथि का सत्यापन जरूरी
आवेदन प्रक्रिया में कई महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने और दस्तावेज में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज होने के कारण परेशानी आ रही है। महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते को सक्रिय रखें और आधार सीडिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परिवार पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि का मिलान कर लें। जिन महिलाओं के आवेदन में कोई त्रुटि मिलेगी, उन्हें पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि वे समय रहते सुधार करवा सकें।


पहले चरण में 18 हजार महिलाएं लाभार्थी
योजना के पहले चरण में जिले की करीब 18 हजार महिलाएं लाभ ले रही हैं। उन्हें हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं को सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed