सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10th class Science and 12th class Agriculture and Philosophy exams

Rohtak News: विद्यार्थी बोले-विज्ञान का पेपर आसान था, अच्छे अंक आने की उम्मीद

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
10th class Science and 12th class Agriculture and Philosophy exams
12jjrp12- जहाजगढ़ के सरकारी स्कूल में परीक्षा देती छात्राएं। स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की विज्ञान और 12वीं की कृषि एवं दर्शन शास्त्र की परीक्षा वीरवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुई। वहीं डीएलएड की री-अपीयर की परीक्षा भी आयोजित की गई। उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा काफी आसान थी और सिलेबस में ही प्रश्न पूछे गए थे।
Trending Videos

छात्रा सोनिया ने बताया कि प्रश्न पूरी तरह पाठ्यक्रम के अनुसार थे इसलिए उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। छात्रा सुरभि ने कहा कि विज्ञान के पेपर को लेकर पहले थोड़ी घबराहट थी लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद राहत मिली। छात्र हरीश ने बताया कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ। विज्ञान में अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 55 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। हर केंद्र पर 8 से 10 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
छठीं से आठवीं की परीक्षा आयोजित
सरकारी स्कूलों में वीरवार को कक्षा छठी की अंग्रेजी, सातवीं कक्षा की विज्ञान, आठवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर क्लस्टर हेड की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी स्कूलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed