फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   110 mm of rain washes away administration's preparations.

Rohtak News: 110 मिमी बारिश, प्रशासन के इंतजामों पर फिरा पानी

Sun, 09 Aug 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
110 mm of rain washes away administration's preparations.
33-रोहतक के मॉडल टाउन ​स्थित डबल पार्क के पास जलभराव से बंद स्कूटी को लेकर जाता राहगीर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार अलसुबह से देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। जिले में औसतन 110 मिमी बारिश हुई जिससे अकेले शहर में 126 मिमी पानी बरसा। इससे पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार, महम में 153 मिमी, कलानौर और लाखनमाजरा में 95-95 मिमी और सांपला में 73 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बारिश से शहर के डी-पार्क स्थित पूर्व मुख्यमंत्री आवास की किराये पर दी गईं दुकानों के छज्जे गिर गए। कच्चा बेरी रोड पर बिजली का एक डबल पोल टूटकर फ्लाईओवर से सट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बारिश से कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चौक छोटूराम चौक, गुरुनानकपुरा, गोहाना अड्डा और शीला बाईपास चौक, सर्कुलर रोड अंडरपास और चिन्योट कॉलोनी अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गए। इन इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई दोपहिया वाहनों के इंजन पानी भरने से बीच सड़क पर बंद हो गए जिससे लोगों ने धक्के मारकर चलाना पड़ा।
छोटूराम चौक पर प्रशासन के इंतजाम भी बारिश का पानी नहीं रोक पाए। वहीं, मेयर रामअवतार वाल्मीकि में मीडिया में कुछ समय पहले बारिश के पूरे इंतजामों को लेकर किया गया दावा भी फेल दिखा। नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन का दावा है कि टीम ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरसाती पानी की निकासी कर दी।
---------
कॉलोनियों व घरों में घुसा बारिश का पानी
कृष्णा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, मॉडल टाउन, हाउसिंग बोर्ड, मोखरा गांव सहित अनेक हिस्सों में बारिश का पानी सीधे मकानों में घुस गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की हालत भी बदतर रही। गांधी कैंप, जनता कॉलोनी, सेक्टर-2, गोकर्ण पार्क, आंबेडकर भवन, रूप नगर और बोहर की सड़कें तालाब से बन गईं। जेपी कॉलोनी, सुखपुरा चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर-3, बस स्टैंड स्थित राजीव गांधी स्टेडियम जाने वाले चौक, पुलिस लाइन और प्रेमनगर में भी लोग जलभराव में चलने को मजबूर रहे।
-----------
24 करोड़ का एक साल पुराना डिस्पोजल भी हांफा
गुरुनानकपुरा में पिछले साल 24 करोड़ की लागत से बने डिस्पोजल भी शनिवार की बारिश में हांफ गया। इससे कृष्णा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, गुरुनानकपुरा के लिए स्थापित किया गया था जबकि भारी भरकम बजट खर्च करने के बाद भी यह डिस्पोजल बारिश का पानी नहीं निकाल पाया। महावीर कॉलोनी वासी हेमंत उप्पल हर बारिश में यही हाल होता है लेकिन प्रशासन केवल कागजों पर ही नालों की सफाई और पंपों की व्यवस्था दिखाता है। धरातल पर व्यवस्था जस की तस है।
---------
बाढ़, सूखा एवं कॉमन कंट्रोल रूम सक्रिय : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिला बाढ़, सूखा एवं नियंत्रण कक्ष के लिए सक्रिय रखा गया है। नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 में स्थापित किया गया है। आम नागरिक नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 8950127117 व लैंडलाइन नंबर 01262-230401 पर संपर्क कर सकते हैं।
---------
बिना पूर्व अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी विभाग अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़ें। सभी अपने-अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहें ताकि बारिश, जलभराव या मानसून से संबंधित किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में भी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपलब्ध रहने और आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
----------
वर्जन
शहर में रात के समय 120 से 30 मिलीमीटर बारिश होने से जलभराव हुआ। नगर निगम की टीम ने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरसाती पानी की निकासी कर दी। अब मार्गों पर कहीं कोई जलभराव नहीं है। भविष्य में जल निकासी की व्यवस्थाओं को और दुरुस्त किया जाएगा।

- सत्येंद्र दुहन, आयुक्त, नगर निगम रोहतक

33-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क के पास जलभराव से बंद स्कूटी को लेकर जाता राहगीर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed