{"_id":"6a779bf54d4a4b49520b4ac9","slug":"eight-year-old-boy-dies-after-drowning-in-rainwater-accumulated-in-a-plot-rohtak-news-c-17-roh1019-900974-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर में शनिवार को हुई 118 मिमी बारिश के बीच दोपहर को कच्चा चमारिया रोड स्थित राजीव नगर के खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में संतोष (8) की डूबने से मौत हो गई। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाला परिवार पांच दिन पहले ही किराये के मकान में रहने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
बिहार निवासी उमा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके छह बेटे हैं। इसमें शिवम (14), सत्यम (13), सुंदरम (11), संतोष (8), नीरज (6) व मंतोष (5) हैं। नीरज को दिखाई नहीं देता। न ही कोई बेटा स्कूल जाता है। 13 साल से वे रोहतक में रह रहे हैं। पांच दिन पहले मकान बदलकर राजीव नगर में आया था।
सुबह बारिश के चलते मजदूरी पर नहीं जा सके। दोपहर को बच्चों की मां नगीना बेटों के साथ कमरे में थीं। करीब पौने 12 बजे वह गली में आ गए। पीछे से चौथे नंबर का बेटा संतोष गली के दूसरे बच्चे के साथ नहाने के लिए एक किलोमीटर दूर चला गया।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद पड़ोस के बच्चे ने आकर बताया कि संतोष प्लॉट के अंदर भरे बारिश के पानी में डूब गया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और प्लॉट में घुसकर संतोष को दो बार ढूंढा लेकिन उन्हें नहीं मिला।
सिटी थाने से सूचना पाकर एएसआई नरेंद्र, ईएचसी प्रदीप व फायर कर्मी अंकित मौके पर पहुंचे। प्लॉट के अंदर घुसकर 15 मिनट तक संतोष को तलाश करते रहे। आखिर में प्लॉट के अंदर बने गड्ढे में पांच फीट की गहराई में संतोष बेहोशी की हालत में मिला।
एएसआई नरेंद्र संतोष को कंधे पर लेकर बाहर आए। तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत को हादसा मानकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।