{"_id":"69a742a0ce032b6ddb0bd880","slug":"135-litres-of-water-per-person-will-be-available-on-holi-rohtak-news-c-17-roh1020-819005-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: होली पर मिलेगा प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: होली पर मिलेगा प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी
विज्ञापन
1-शहर के मानसरोवर पार्क के निकट स्थित जलघर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रंगों के त्योहार होली पर लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर में उसके सभी चार जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी है। दोनों समय पेयजल आपूर्ति की जाएगी। प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आपूर्ति होगी।
होली पर पानी का प्रयोग अधिक होता है। त्योहार के चलते विभाग ने जवाहर लाल नेहरू कैनाल में पहले से ही पानी स्टॉक किया हुआ है। इसमें से सभी चार जलघरों में पानी पहुंच रहा है और जलघर भरे हुए हैं।
-- -- -- -- -
खूबडू हेड से छोड़ा जाएगा पानी
रोहतकवासियों की जीवन रेखा कही जाने वाली जेएलएन में 4 फरवरी को खूबडू हेड से पानी छोड़ा जाएगा जिसे यहां तक पहुंचने में 24 घंटे से अधिक का समय लगेगा। जेएलएन मेंं पानी छोड़े जाने से लोगों को जरूरत अनुसार आपूर्ति होगी।
-- -- -- -
विभाग के सभी जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर है। होली पर दोनों समय पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। -अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जलघरों में पानी का ब्योरा
मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-1 : 2120 लाख लीटर
झज्जर रोड स्थित जलघर-2 : 3620 लाख लीटर
बोहर के पास जेएलएन स्थित जलघर-3 : 3400 लाख लीटर
देव कॉलोनी स्थित जलघर-4 : 220 लाख लीटर
नोट : जानकारी अधिकारियों के अनुसार।
-- -- -- -- -- -- -- --
होली के त्योहार पर सभी लोगों के घरों तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होनी चाहिए। इस दिन पानी अधिक प्रयोग होता है। होली के बाद भी यह आपूर्ति इसी तरह बनाए रखने की जरूरत है।
-प्रो. महावीर धीर शास्त्री, प्रेम नगर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवाओं व बच्चों को होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर पानी का अधिक प्रयोग होना स्वाभाविक है। पर्व पर दोनों समय पेयजल आपूर्ति होने से खुशी मिलेगी। -अर्जुन गुप्ता, पुरानी अनाज मंडी।
Trending Videos