सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16.9 mm of rain in 20 days, day temperature dropped by 9.8 degrees

Rohtak News: 20 दिन में 16.9 मिमी बारिश, 9.8 डिग्री गिरा दिन का तापमान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
16.9 mm of rain in 20 days, day temperature dropped by 9.8 degrees
29-रोहतक के सोनीपत रोड पर बारिश के दौरान छाता लेकर जाता साइकिल सवार। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos


रोहतक। देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह 11 बजे तक होती रही। एक से 20 मार्च तक जिले में 16.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रोहतक में 14 मिमी, कलानौर में 12, महम में नौ, सांपला में आठ व लाखनमाजरा में तीन मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
शहर के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव हो गया। हालांकि, बारिश बंद होने के बाद कई जगह जलभराव कम हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में किसानों की फसलें बिछ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बारिश रुकी। फिर तीन बजे तक बादल छाए रहे। फिर धूप निकली। शहर में हो रहे जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंस गए।
सुखपुरा चौक के पास निर्माणाधीन पुल के पास हुए जलभराव में स्कॉर्पियो गाड़ी फंस गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
21 व 22 मार्च को जिले में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। 23, 25 व 26 मार्च को जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ सकता है। यह लगभग सामान्य तापमान के बराबर ही है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 110 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
---

डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
शहर की कई कॉलोनियों में ब्रेकडाउन के कारण बिजली बाधित रही। गांधी नगर, सेक्टर-1, बसंत विहार, देव कॉलोनी, विनय नगर, अस्थल बोहर, सेक्टर-27 व जाट संस्थान में बिजली आपूर्ति एक से डेढ़ घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस दौरान बारिश में 11 केवी लाइनों पर टहनियां गिरने व शॉर्ट सर्किट की समस्या आई थी।

29-रोहतक के सोनीपत रोड पर बारिश के दौरान छाता लेकर जाता साइकिल सवार। संवाद

29-रोहतक के सोनीपत रोड पर बारिश के दौरान छाता लेकर जाता साइकिल सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed