सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   70 crore rupees will be spent on rainwater drainage in Sector-1, 2, 3 and 4.

Rohtak News: सेक्टर-1, 2, 3 और 4 में बारिश के पानी की निकासी पर खर्च होंगे 70 कराेड़

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
70 crore rupees will be spent on rainwater drainage in Sector-1, 2, 3 and 4.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-1, 2, 3 व 4 में बारिश के पानी की निकासी पर करीब 70 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए सेक्टरों में पाइपलाइन बिछाने की परियोजना को सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक यह महत्वपूर्ण कदम है। बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है जिससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने विस्तृत परियोजना तैयार की। इसके लागू होने से इन सेक्टरों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा और बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलेगी।
मेयर ने इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से रोहतक शहर में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।
---
जलभराव की समस्या होगी कम
परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक के अनुरूप ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिससे बारिश के दौरान सड़कों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने वाले पानी को व्यवस्थित तरीके से निकासी स्थल तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे न केवल जलभराव की समस्या कम होगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed