सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A nationwide protest was warned if the demands were not met.

Rohtak News: मांगें नहीं मानने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A nationwide protest was warned if the demands were not met.
29-मानसरोवर पार्क में बैठक के दौरान उप​स्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला रोहतक की सचिव मंडल की बैठक मानसरोवर पार्क में सोमवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान जगपाल सांगवान, मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश कादियान ने किया। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में डेलीगेट शामिल हुए। जगपाल सांगवान ने बताया कि अधिवेशन में देशभर से करीब 400 प्रतिनिधियों और 100 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों के लिए नई संगठनात्मक समिति का गठन किया गया जिसमें सुरेंद्र चौधरी बिहार को अध्यक्ष और वजीर सिंह हरियाणा को महासचिव चुना गया। सांगवान ने बताया कि नव निर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और अन्य मांगों को लेकर जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए दो टीमों का गठन भी किया गया। इस अवसर पर सूरज कौर अहलावत, रणबीर दहिया, सुनहरा, खेमचंद, रमेश गिल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed