सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A trolley collision in Kalanaur resulted in a 20-hour power outage.

Rohtak News: कलानौर में ट्राॅले की टक्कर से 20 घंटे बिजली गुल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A trolley collision in Kalanaur resulted in a 20-hour power outage.
ट्राले की चपेट में आने से टूटा हुआ खम्भा व ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन

Trending Videos
कलानौर। कलानौर के वार्ड 3 स्थित बसाना रोड व रेलवे रोड क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू ट्राॅला शहर में घुस आया और बिजली के खंभों को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे के चलते इलाके में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कपिल मलिक, संदीप शर्मा, राम गोसाई, राजू खुराना श्याम गिरधर, गगन शर्मा व राजू शर्मा ने बताया कि रात भर बिजली गुल रही ऐसे में बच्चों को नींद तक नहीं आई। देर रात इन्वर्टर भी जवाब दे गए। वही दूध, सब्जियां और फल तक खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉला चालक नशे में था और तेज रफ्तार से शहर में प्रवेश कर गया। वार्ड नंबर 3 में उसने चार बिजली के खंभों को टक्कर मार दी और एक खंभे को तहसील रोड तक घसीटता हुआ ले गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तहसील रोड से ट्राॅला कब्जे में लिया और चालक गिरफ्तार कर लिया।
वहीं ट्राॅला मालिक बल्लभ निवासी महम भी मौके पर पहुंच गया। बिजली विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह ने बताया कि इस हादसे में विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरे दिन विभाग के 10 कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक किया और देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल की गई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed