{"_id":"69ab40cc59447a4ffc079559","slug":"a-young-man-was-killed-trying-to-intervene-in-a-fight-in-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1019-819878-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में झगड़े में बीच-बचाव कर रहे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में झगड़े में बीच-बचाव कर रहे युवक की हत्या
विज्ञापन
14-रोहतक के बनियानी गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों को समझाते डीएसपी राकेश। स्रोत : समाज
विज्ञापन
14 व 15
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक/कलानौर। जिले के गांव बनियानी में गली से बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े में बीच-बचाव करवा रहे युवक विक्रम उर्फ कल्लू (30) पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के 12 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया। एएसपी के पंचायत के बीच पांच दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर ग्रामीण दोपहर डेढ़ बजे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
गांव के युवक साहिल ने कलानौर थाने में लिखाई एफआईआर में कहा है कि वह होली पर चार मार्च की शाम करीब चार बजे अपने साथी सतीश के साथ बाइक पर पटवापुर गांव की तरफ से फाग खेलकर आ रहे थे। रास्ते में गांव का युवक निशांत बाइक लिए खड़ा था।
उन्होंने निशांत को बाइक हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसका पिता ओमप्रकाश, मां व उनके परिवार का युवक सागर भी आ गए। आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। तभी गांव का युवक बंटी उर्फ मोटी व विक्रम उर्फ कल्लू आ गए।
आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से वार किया। किसी तरह बीच-बचाव करवाकर ग्रामीण घायल अशोक, बंटी व कल्लू को पीजीआई लेकर पहुंचे।
कलानौर पुलिस ने जहां साहिल के बयान पर निशांत, उसके पिता ओमप्रकाश, मां व परिवार के ही युवक सागर सहित 12 लोगों के खिलाफ झगड़े व मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में विक्रम की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।
....
डॉक्टरों ने कल्लू को दे दिया था अनफिट करार, छह जगह लगी थीं चोटें
कलानौर पुलिस वीरवार रात घायलों के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची। एमएलआर के मुताबिक, घायल अशोक को दो जगह, मोंटी को पांच व कल्लू को छह जगह चोट लगी मिलीं। डॉक्टरों ने कल्लू को अनफिट घोषित कर दिया। वीरवार रात को हालत बिगड़ने पर परिजन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
....
परिवार में एकमात्र कमाने वाला था विक्रम
चाचा उमेद सिंह परमार ने बताया कि पिता नरेश उर्फ भोली बिजली मिस्त्री हैं। उनके दो बेटे सुरेश कुमार व विक्रम उर्फ कल्लू थे। सुरेश जहां मानसिक तौर पर बीमार रहता है। बहन की शादी हो चुकी है। परिवार के पालन-पोषण में कल्लू ही परिवार का एकमात्र सहारा था और खरावड़ के पास फैक्टरी में नौकरी करता था।
.......
मामूली झगड़े से बन गया गांव में तनाव, रात को पुलिस तैनात
बनियानी गांव में युवकों के बीच झगड़े के मामले में वीरवार देर रात ही घायल विक्रम उर्फ कल्लू ने दम तोड़ दिया था। सूचना से प्रशासन सतर्क हो गया। तत्काल पुलिस लाइन से टीम गांव में तैनात की गई। सुबह गांव के शिव मंदिर में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
....
दोपहर डेढ़ बजे तक चली पंचायत, थाने में आरोपियों को देखकर संतुष्ट हुए पंचायती
बनियानी गांव के मंदिर में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पंचायती शुरू हुई। दूसरी तरफ मृतक विक्रम का चाचा उमेद उर्फ लीला व अन्य शव का पोस्टमार्टम कराने पीजीआई डेड हाउस पहुंच गए। 12 बजे शव का पोस्टमार्टम हो गया लेकिन पंचायत ने शव लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीण गाड़ियों में सवार होकर शव छोड़कर गांव जाने लगे। बाद में दोबारा ग्रामीणों का फोन आया, कहा कि 12 युवक पुलिस हिरासत में हैं। पंचायत से दो लोगों को थाने में ले जाया गया। उन्होंने आरोपियों को हिरासत में देखा। तब जाकर पंचायत ने कल्लू का शव लेकर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- --
पंचायती लोग बोले-पांच दिन में सभी आरोपियों की हो गिरफ्तारी, एएसपी ने दिया भरोसा
सूचना पाकर एएसपी प्रतीक अग्रवाल, डीएसपी राकेश मलिक, सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार व कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा उमेद सिंह परमार उर्फ लीला ने बताया कि पंचायत में एएसपी ने पांच दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पंचायत शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुई। इससे पहले मांग पूरी न होने पर ग्रामीण पीजीआई के डेड हाउस से वापस आ गए थे। बाद में शव लेने दोबारा डेड हाउस पहुंचे।
-- -- -- -- -- -
फाग के दिन रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े में गांव के तीन युवक घायल हो गए थे। उनमें से विक्रम उर्फ कल्लू ने वीरवार की रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना कलानौर
Trending Videos