{"_id":"69ec63ef8690e764400e2ec8","slug":"aap-leader-anurag-dhanda-says-poaching-our-mps-sign-of-bjp-fear-alleges-suspension-of-social-media-accounts-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता अनुराग ढांडा बोले: हमारे सांसदों को तोड़ना BJP के डर का प्रतीक, सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता अनुराग ढांडा बोले: हमारे सांसदों को तोड़ना BJP के डर का प्रतीक, सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने का आरोप
एएनआई, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतक में आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को भाजपा के डर का नतीजा बताया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गुजरात में आप के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पार्टी के सोशल मीडिया पेज बंद करवा दिए हैं।
अनुराग ढांडा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी के भीतर मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राघव चड्ढा और अन्य राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ढांडा ने इसे भाजपा की हताशा और डर करार दिया।
Trending Videos
लोकतंत्र पर हमला कर रही है मोदी सरकार- ढांडा
रोहतक में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से आप के बढ़ते प्रभाव से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल उनके सांसदों को तोड़ने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। ढांडा ने दावा किया कि मोदी सरकार ने गुजरात में आप के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बंद करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Rohtak: On Raghav Chadha, along with 2/3 AAP Rajya Sabha MPs joining BJP, AAP National Media Incharge Anurag Dhanda says, "The BJP is afraid of the AAP. This has become clear now. The action of the BJP is not limited to breaking our MPs. In fact, the Modi government has… pic.twitter.com/eebIGYOUzI
— ANI (@ANI) April 25, 2026
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही लोकतंत्र है, क्या किसी लोकतांत्रिक देश में किसी राजनीतिक दल के कम्युनिकेशन सिस्टम को इस तरह निशाना बनाया जा सकता है। यह गुजरात में आप की लोकप्रियता को देखकर भाजपा बौखला गई है।
केजरीवाल रुकने वाले नहीं
अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों को डरा-धमकार या प्रलोभन देकर तोड़ने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और जनता इस लोकतंत्र विरोधी व्यवहार का जवाब देगी।
