सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused Mangal is on two-day remand, other accused are absconding.

Rohtak News: आरोपी मंगल दो दिन के रिमांड पर, अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused Mangal is on two-day remand, other accused are absconding.
विज्ञापन
रोहतक/महम। महम चौबीसी के गांव फरमाणा के मोहित हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी मंगल को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
Trending Videos

दो दिन पहले फरमाणा खास निवासी वकील ने शिकायत दी थी कि उसका 19 वर्षीय बेटा मोहित 26 मार्च की शाम घर से शादी समारोह में पैसे चुगने की कहकर गया था। शनिवार सुबह आठ बजे उसका शव फरमाणा बाहदशाहपुर निवासी साधु के गेहूं के खेत में मिला। उसकी गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही युवक 20 वर्षीय मंगल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि जनवरी में मोहित से उनका झगड़ा हो गया था। उसका बदला लेने के लिए मोहित की योजना के तहत हत्या कर दी।
वे उसे पहले तो शादी समारोह में पैसे चुगने ले गए। इसके बाद बीड़ी का बंडल पीकर नशा किया। देर रात गेहूं के खेत में मोहित की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से वार करके गर्दन अलग कर दी। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपी हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed