सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused Manjeet is in RPF, has not gone on duty for one and a half month

Rohtak News: आरपीएफ में है आरोपी मंजीत, डेढ़ माह से नहीं गया ड्यूटी पर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Accused Manjeet is in RPF, has not gone on duty for one and a half month
विज्ञापन
रोहतक। चिड़ी गांव के किसान कृष्ण की हत्या का आरोपी बहुअकबरपुर गांव निवासी मंजीत रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी करता है लेकिन डेढ़ माह से ड्यूटी पर नहीं गया। पुलिस की टीम ने आरपीएफ से आरोपी का रिकाॅर्ड मांगा है। जांच टीम दिल्ली व दूसरी जगह संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को चिड़ी गांव के किसान कृष्ण (40) ने शिकायत दी थी कि वह घर से नांदल रोड स्थित खेत में जा रहा था। रास्ते में कार से तीन युवक उतरे और डंडों से हमला कर दिया। एक युवक बहुअकबरपुर निवासी मंजीत ने धमकी दी कि वह संजीत बिदरो का भाई है। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। चार दिन बाद कृष्ण की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने परिवार से 72 घंटे का समय मांगा था। तब जाकर परिवार शव लेने के लिए तैयार हुआ। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस मंजीत व उसके तीन साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वर्जन
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। चार टीम गठित की गई हैं। दिल्ली व दूसरी जगह दबिश दी गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
-एसआई कश्मीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed