फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation of rape of a married woman; FIR against two

Rohtak News: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, दो पर एफआईआर

Sun, 09 Aug 2026 07:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rape of a married woman; FIR against two
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एक विवाहिता ने अपनी ननद की नौकरानी पर बाजार में घुमाने के बहाने सिटी थाना क्षेत्र के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार नौकरानी एक मकान में ले गई जहां मकान मालिक ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नौकरानी सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं। छोटी बेटी की शादी रोहतक में हुई है। उसके पति गाड़ी चलाते है और कई दिन तक बाहर रहते हैं। इस दौरान बेटी ननद या मौसी के घर जाती है। ननद के घर पर एक महिला आठ साल से घरेलू कार्य कर रही है। एक दिन महिला उनकी बेटी को बाजार में घुमाने की बात कहकर सिटी थाना क्षेत्र के एक मकान में ले गई। वहां तीन लोग बैठे थे। दो लोग नौकरानी के साथ उठकर चले गए। तीसरे ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने भागने की कोशिश की तो नौकरानी ने आरोपी का साथ दिया। आरोपी महिला ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसका पति तलाक दे देगा। इसी डर से बेटी ने किसी को जानकारी नहीं दी। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed