फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   employees to go on a three-day strike starting tomorrow.

Rohtak News: कल से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे 1500 बिजली कर्मचारी

Sun, 09 Aug 2026 07:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
employees to go on a three-day strike starting tomorrow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बिजली निगम कर्मचारी एवं इंजीनियर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते जिले में बिजली से जुड़ी शिकायतों और फॉल्ट के निवारण में देरी होने की संभावना है। रोहतक जिले के करीब 1,500 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी सरकार की स्मार्ट मीटर योजना, समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस और अलग कृषि बिजली वितरण निगम बनाने के प्रस्तावों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त मोर्चा के सर्कल सेक्रेटरी संदीप गोयत ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने जैसे कार्य सरकार की फिजूलखर्ची हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नूंह-गुरुग्राम पैरलल लाइसेंस जारी कर बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी कर रही है और धीरे-धीरे पूरे विभाग को बेचने की दिशा में बढ़ रही है।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान बिजली कार्यालयों में कर्मचारी काम नहीं करेंगे। नए कनेक्शन, मीटर बदलने, लाइन रखरखाव और फॉल्ट शिकायतों का निवारण प्रभावित रहेगा। हालांकि, कर्मचारी जानबूझकर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय हुड्डा, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी, एचएसवीसी वर्कर यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed