{"_id":"6a78875baf2615fa5d0d15f9","slug":"fsl-report-confirms-suicide-mahapanchayat-on-rohtak-news-c-17-roh1019-901481-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कान सुसाइड मामला : एफएसएल रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि, बुधवार को महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कान सुसाइड मामला : एफएसएल रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि, बुधवार को महापंचायत
विज्ञापन
13-13 अंतरराष्ट्रीय सर्कल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा व मुस्कान बल्हारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 अगस्त को फरमाणा में जुटेंगे ग्रामीण, केस वापस लेने या न लेने पर होगा फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की एफएसएल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। अब विसरा रिपोर्ट और पुलिस जांच से हाथों पर मिले पुराने चोट के निशानों की स्थिति स्पष्ट होगी। 12 अगस्त को फरमाणा गांव में महापंचायत होगी। इसमें मुस्कान के परिजन ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने या न लेने का फैसला करेंगे।
31 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे बहुअकबरपुर गांव में मुस्कान का शव ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका मिला था। उनके पिता राजबीर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी महम चौबीसी के गांव फरमाणा ने मुस्कान के पति शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, ससुर सुरेंद्र, सास निशा व देवर मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन बहुअकबरपुर और फरमाणा गांव की पंचायत के फैसले के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ कि तेरहवीं के बाद 12 अगस्त को महापंचायत में पूरे मामले पर फैसला लिया जाएगा।
वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही एफएसएल की रिपोर्ट आ गई है। दोनों में मुस्कान की मौत को आत्महत्या बताया गया है। पंचायत के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर, जसबीर सिंह, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर