सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ankita came first and Divya came second in the 400 meter race.

Rohtak News: 400 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम और दिव्या द्वितीय रही

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ankita came first and Divya came second in the 400 meter race.
फोटो 94: लंबी कूद में जौहर दिखाती खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
-फोटो 94 : लंबी कूद प्रतियोगिता में जौहर दिखाती खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आयोजित 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को दौड़, लंबी कूद, थ्रो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
400 मीटर दौड़ में अंकिता ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में ज्योति ने पहला, कोमला ने दूसरा व दिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जैवलिन थ्रो में प्रथम कोमल, द्वितीय दिशा तथा तृतीय स्थान अंकिता ने हासिल किया। लॉन्ग जंप में प्रथम अंकिता, द्वितीय ज्योति और तृतीय पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और खेलों से अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed