सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply for Prime Minister's Children's Award by July 31

Rohtak News: प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Apply for Prime Minister's Children's Award by July 31
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2026 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि पात्र बच्चे स्वयं अथवा संबंधित संस्थान उनकी ओर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए निर्धारित पोर्टल https://awards.gov.in पर पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, खेल, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हों।
विज्ञापन

उन्होंने पात्र बच्चों और संस्थानों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान किया, ताकि योग्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed