{"_id":"6a2f10b2797fe6dcdc063604","slug":"bhavana-sehrawat-became-a-flying-officer-in-the-indian-air-force-rohtak-news-c-17-roh1020-872727-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भावना सहरावत भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग बनीं ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भावना सहरावत भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग बनीं ऑफिसर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27कुलताना निवासी भावना सहरावत के साथ परिजन स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। कुलताना की बेटी भावना सहरावत भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। भावना को 13 जून को हैदराबाद की एयरफोर्स एकेडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय वायुसेना में कमीशन प्रदान किया गया।
भावना के पिता एएसआई सतीश सहरावत दिल्ली पुलिस में कार्यरत है जबकि उनकी माता राजबाला सहरावत गृहिणी है। हालांकि, अब परिवार बहादुरगढ़ के सैनिक नगर में रहता है। भावना बताती हैं कि दादा रामकुमार सहरावत व दादी विमला देवी के संस्कारों और परिवार के सहयोग से यह सफलता मिली है।
भावना के पिता सतीश ने बताया कि भावना ने स्कूली शिक्षा सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़ से प्राप्त की व वर्ष 2019 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (मैथ्स ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी (मैथ्स) की पढ़ाई पूरी की। भावना के भाई देव सहरावत ने भी बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं।