{"_id":"6a2f108fce26ec0d140b60c2","slug":"five-daughters-of-the-state-in-the-womens-team-of-asian-boxing-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-872828-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की महिला टीम में प्रदेश की पांच बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की महिला टीम में प्रदेश की पांच बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
25 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के ट्रायल में अपनी प्रति
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। जकार्ता में 1 से 17 जुलाई को होने वाली अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियन की महिला टीम के लिए चुनी गईं 10 खिलाड़ियों में पांच हरियाणा की हैं। लड़के-लड़कियों की भारतीय टीम में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें से आठ खिलाड़ी हरियाणा के हैं।
राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में रविवार को चयन प्रक्रिया पूरी की गई। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु, भारतीय बॉक्सिंग संघ (बीएफआई) के महासचिव प्रमोद कुमार, साई एनसीओ रोहतक के उप निदेशक गौरव रावत ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
बीएफआई की ओर से ओमबीर हुड्डा ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल की भूमिका अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल व चीफ कोच अभिषेक मालवीय ने निभाई।
पुरुष वर्ग 60 किलो में हरियाणा के सिकंदर विजेता
50 किलोग्राम भार के पुरुष वर्ग में मणिपुर के लैरेनलाकपम अंबेडकर मीतेई ने खिताबी जीत हासिल की। वहीं, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आदित्य, 60 किलोग्राम में हरियाणा के सिकंदर, 65 किलोग्राम में एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) के मौसम सुहाग, 70 किलो में एसएससीबी के प्रशांत विजयी रहे। 75 किलो में उत्तर प्रदेश के देवेंद्र चौधरी, 80 किलो में हरियाणा के लोकेश, 85 किलो वर्ग में दिल्ली के सागर, 90 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के ही शुभम राजपूत, 90 प्लस भार वर्ग में चंडीगढ़ के लोवेन गुलिया जीते।
विज्ञापन
हरियाणा की गुंजन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की
48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की गुंजन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। 51 किलो में एसएससीबीकी चंद्रिका पुजारी, 54 किलो भार वर्ग में मणिपुर की चिरोम जॉयश्री देवी विजेता बनीं। 57 किलो में एसएससीबी की प्राची, 60 किलो में हरियाणा की चाहत, 65 किलो में हरियाणा की वंशिका, 70 किलो में एसएससीबी की लाक्षु ने सफलता हासिल की। 75 किलो हरियाणा की अंशिका, 80 किलो में हरियाणा की मेघा शोकंद, 80 प्लस किलोग्राम भार वर्ग के कड़े मुकाबले में दिल्ली की प्राची तोकास ने जीत दर्ज की।

25 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के ट्रायल में अपनी प्रति- फोटो : अमर उजाला/संवाद