{"_id":"69dbfb8849b8cac71802441c","slug":"as-the-season-changed-so-did-fashion-increasing-crowds-at-kurti-shops-rohtak-news-c-17-roh1019-838848-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीजन बदला ताे बदला फैशन, कुर्ती दुकानों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीजन बदला ताे बदला फैशन, कुर्ती दुकानों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन
08 बाजार में कुर्तियों की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में कुर्ती की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। खासकर युवतियां और कामकाजी महिलाएं हल्के व आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता दे रही हैं जिससे कुर्ती और सूट की बिक्री में तेजी आई है।
अप्रैल की गर्मी के साथ ही लोगों का रुझान सूती और हल्के कपड़ों की ओर बढ़ गया है। बाजार में रंग-बिरंगी कुर्तियां, सूट और पारंपरिक परिधानों की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है।
किला रोड दुकानदार संजय का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। पेस्टल और ब्राइट रंगों की कुर्तियां इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। हल्के रंगों के कपड़े गर्मी में आराम के साथ स्टाइल भी देते हैं।
ग्राहक सुनीता ने बताया कि गर्मी के कारण वह हल्के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, इसलिए छोटी कुर्ती के साथ जींस उनका पहला चुनाव है। ऑफिस कर्मचारी मनीषा का कहना है कि पूरे दिन काम के दौरान आराम जरूरी होता है। इसलिए वह ट्रेंडी और हल्की कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं।
छोटी कुर्ती व जींस का ट्रेंड बढ़ा
फैशन ट्रेंड की बात करें तो युवतियों के बीच छोटी कुर्ती के साथ जींस पहनने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियां इस स्टाइल को ज्यादा पसंद कर रही हैं। दुकानदार रोहित ने बताया कि आजकल हर वर्ग की महिलाओं की पहली पसंद कुर्ती बन चुकी है क्योंकि यह आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है। पीछे से डोरी वाली और बिना बाजू कुर्तियां भी ट्रेंड में हैं जो युवतियों को आकर्षित कर रही हैं। छोटी कुर्तियों के दाम 200 से 500 रुपये तक और सिंपल कुर्तियां 1000 रुपये तक की रेंज में बिक रही हैं।
Trending Videos