सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asking when will father come home, PGT daughter hanged herself

Rohtak News: पापा घर कब आएंगे कहकर पीजीटी बेटी ने फंदा लगा दी जान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Asking when will father come home, PGT daughter hanged herself
41-विजय नगर में महिला की मौत के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया व पुलिसकर्मी। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। विजय नगर में महिला पीजीटी सीमा रानी (44) ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले तहसील में गए पिता बलवान सिंह को कॉल करके पूछा, पापा घर कब तक आएंगे। पापा घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे सूचना मिली विजय नगर में एक युवती ने शव फंदे से लटका हुआ है। शिवाजी कॉलोनी थाने से एएसआई सुशील कुमार एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंचे। शव की गहन जांच पड़ताल की गई। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार व समाज के गणमान्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मानसिक तौर पर बीमार बेटी, नहीं किया विवाह
जांच में पता चला कि सीमा पीजीटी की नौकरी लगने के बाद मानसिक तौर पर बीमार हो गई। बैंक के रिटायर मैनेजर पिता बलवान सिंह पीजीआई व निजी चिकित्सक के पास बेटी का उपचार करवा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे सीमा झज्जर स्थित स्कूल से वापस ड्यूटी पर आई। उस समय पिता बलवान सिंह तहसील में किसी काम से गए हुए थे। बेटी ने फोन करके केवल इतना कहा कि पापा कहां हैं। कब तक आएंगे। शाम करीब पांच बजे जब पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला।
वर्जन
पीजीटी सीमा रानी मानसिक तौर पर बीमार थी। इस कारण उसे फंदा लगाकर जान दे दी। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -एएसआई सुशील कुमार, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article