सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bahadurgarh runners won medals in the running competition.

Rohtak News: दौड़ स्पर्धा में बहादुरगढ़ के धावकों ने जीते पदक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh runners won medals in the running competition.
फोटो-62: प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। दिल्ली में आयोजित कम्पीट विद योरसेल्फ रोहिणी चैप्टर-2 दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और शहर का गौरव बढ़ाया।

10 किलोमीटर ओपन वर्ग में सोनपाल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि धर्मवीर सैनी ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राकेश डबास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 किलोमीटर दौड़ में राजेश कुमार ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान, रोशन लाल शर्मा ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान और अशोक कुमार ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजपाल ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा अमृत कौर, अंजलि आनंद, सूरज, मोनिका और अरुण सैनी ने भी दौड़ पूरी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समूह का उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
फोटो-62:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed