सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Best girl students honored in Government Girls School

Rohtak News: राजकीय कन्या विद्यालय में श्रेष्ठ छात्राओं को किया सम्मानित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Best girl students honored in Government Girls School
10-रोहतक के मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्य
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक और डीपीसी सुमन हुड्डा ने श्रेष्ठ छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

बतौर मुख्य अतिथि डीईओ मनजीत मलिक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं है बल्कि व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा भी है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मीता कंसल ने बताया कि वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गीता महोत्सव में प्रथम स्थान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट उपलब्धि, खंडस्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जिलास्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी (खंड एवं जिला स्तर) में प्रथम स्थान व गणतंत्र दिवस (स्काउट विद्यार्थी) में प्रथम स्थान के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेरिट पाने वाली 20 छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed