{"_id":"6a0408a8c97d17d51505fd47","slug":"bjp-blooms-kamal-in-hooda-s-stronghold-praveen-coach-becomes-new-chairman-of-sampla-municipal-council-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के गढ़ में BJP ने खिलाया कमल: प्रवीण कोच बने सांपला नपा के नए चेयरमैन, ओहल्याण को 687 वोट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के गढ़ में BJP ने खिलाया कमल: प्रवीण कोच बने सांपला नपा के नए चेयरमैन, ओहल्याण को 687 वोट से हराया
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
सांपला नगर पालिका चुनाव को भाजपा ने जहां बेहद गंभीरता से लिया, जबकि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चुनाव से दूर रहा। भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी प्रवीण कोच को टिकट देकर मैदान में उतारा।
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला में भाजपा ने कमल खिला दिया है। पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कोच निर्दलीय अंकित ओहल्याण को 687 वोट से हराकर सांपला नगर पालिका के नए चेयरमैन बने हैं। जबकि सुधीर ओहल्याण तीसरे व पत्रकार अनिल शर्मा चौथे स्थान पर रहे। कोच की जीत की सबसे बड़ी वजह भाजपा विरोधी वोटों में बिखरा रहा। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया।
Trending Videos
सांपला नगर पालिका चुनाव को भाजपा ने जहां बेहद गंभीरता से लिया, जबकि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चुनाव से दूर रहा। भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी प्रवीण कोच को टिकट देकर मैदान में उतारा। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर भाजपा के तीन-तीन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष तक कस्बे में वोट मांगते नजर आए। दूसरी तरफ निर्दलीय अंकित ओहल्याण, सुधीर ओहल्याण व भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज पत्रकार अनिल शर्मा ने अपने दम पर प्रचार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मई को 15624 वोट में से 12372 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन पद पर ये रहा चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच 4391
अंकित ओहल्याण निर्दलीय 3704
सुधीर ओहल्याण निर्दलीय 1984
अनिल शर्मा पत्रकार 1081
विकास 482
राकेश कुमार 335
मंजीत 222
अंकित पुत्र साहिब सिंह 80
रामनिवास 41
नोटा 35
सुनील कुमार 17