सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Piles of garbage line every street and road, with 1,250 tons of waste scattered across the city.

Rohtak News: हर गली-सड़क पर लगे कूड़े के ढेर, शहर में फैला 1250 टन कचरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage line every street and road, with 1,250 tons of waste scattered across the city.
12-शहर के हुडा कॉम्प्लेक्स लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : छोटी बहन कृतिका और ​शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की 12 दिन से चल रही हड़ताल से शहर शहर में हर तरफ कचरे के ढेर लगे हैं। हर गली-सड़क पर लगे कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैली है। शहर में 1250 टन कचरा सड़ रहा है। घरों से कूड़ा उठान न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और वे सड़कों पर कूड़ा डालने को मजबूर हैं।
Trending Videos

मंगलवार सुबह आंबेडकर कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड व शिवाजी कॉलोनी की गलियों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंची थीं। निगम अधिकारी सुबह कुछ कचरा उठाने का दावा कर रहे हैं लेकिन उसके बाद गाड़ियां गोदाम से नहीं निकाली गईं और लोग इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में 12 दिन से धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14 मई तक चलेगी। वे ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का व स्थायी भर्ती करने की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रदेश चीफ ऑर्गेनाइजर अशोक थोरिया व रोहतक इकाई प्रधान शंभु टाक ने कहा कि मांग पूरी होने तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
शंभू ने बताया कि सरकार के विपक्ष में बैठे लोग उनकी मांगों को विधानसभा में उठाएं। इसके लिए हड़ताल से पहले सभी विधायकों को मांग पत्र भी सौंपे गए थे।
सफाई कर्मचारियों को इनेलो ने दिया समर्थन
हड़ताली सफाई कर्मचारियों के नगर निगम परिसर में चल रहे धरने को मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने समर्थन दिया। इनेलो जिला अध्यक्ष नफे लाहली के साथ अनेक पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, राजेश सहगल, राजबीर वाल्मीकि, वृंद नांदल आदि मौजूद रहे।
------------
सेक्टर-3 में सड़क पर डाला कूड़ा
सोनीपत रोड स्थित सेक्टर-3 के निकट सड़क पर कूड़ा डाला गया। शिवाजी कॉलोनी मोड़ पर भी कूड़ा सड़क के बीच डाला गया। नगर निगम गेट सहित कई जगह सड़क के बीच कूड़ा डालने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
-----------
धरने पर पहुंचे सामाजिक संगठन
धरने पर सामाजिक संगठन भी पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। परिवर्तन शिक्षा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार, संदीप कांगड़ा, सुरेंद्र पांचाल, अशोक, संदीप पांचाल, अजीत ने भी सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया।
---------------
शहर से रात के समय कूड़ा उठाया जा रहा है। सुबह के समय भी अनेक गाड़ियां घरों से कूड़ा उठाने गईं। सफाई व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- नमिता कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक

12-शहर के हुडा कॉम्प्लेक्स लगा कूड़े का ढेर। संवाद

12-शहर के हुडा कॉम्प्लेक्स लगा कूड़े का ढेर। संवाद- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed