सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Board flying teams caught five cheaters in the history exam.

Rohtak News: इतिहास की परीक्षा में बोर्ड फ्लाइंग टीमों ने पांच नकलची पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Board flying teams caught five cheaters in the history exam.
2-मोक्ष, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की इतिहास परीक्षा में शुक्रवार को फ्लाइंग टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पांच नकलची पकड़े। बोर्ड चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग ने तीन लड़कों जबकि बोर्ड की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो लड़कियों के आपस में कॉपी करने पर नकल का केस बनाया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को जिले में इतिहास और जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा में 4,704 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इतिहास में 3,787 विद्यार्थियों में से 3,749 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 38 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जीव विज्ञान विषय में 975 विद्यार्थियों में से 955 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के कुल 45 में 37 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने पेपर दिया।
चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरा सुंदरपुर में तीन और बोर्ड की स्पेशल टास्क फोर्स ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंसाला में दो विद्यार्थियों के नकल के केस बनाए।
जिला प्रशासन व बोर्ड टीमों की ओर से परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ते (फ्लाइंग) गठित किए गए हैं और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर शुक्रवार को 10वीं कक्षा की पेंटिंग विषय परीक्षा हुई।
-----
पेपर न कठिन था और न ही ज्यादा आसान। जीव विज्ञान के वंशागति और विविधता के सिद्धांत चैप्टर से पांच से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। 70 में से 55 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। - मोक्ष, परीक्षार्थी।


बायो टेक्नोलॉजी एंड प्रिंसिपल से सरल प्रश्न पूछे गए थे। लगभग पेपर मध्यम वर्ग का था। पेपर को पूरा करके आया हूं। बायोरिएक्टर से सबसे ज्यादा प्रश्न आए थे। -भूपेंद्र, परीक्षार्थी।
------
इतिहास का पेपर कठिन नहीं था लेकिन प्री बोर्ड एग्जाम की अपेक्षा यह परीक्षा काफी कठिन रही। पेपर में 65 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। -आंचल, परीक्षार्थी।
------
इतिहास के पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न सरल थे। 1857 की क्रांति व गुरुनानक से जुड़े 6 अंकों के प्रश्न कठिन थे और हल करने में समय लगा।
-दीक्षा, परीक्षार्थी

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

2-मोक्ष, परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article