फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of Railway Road-based jeweller found at Appu Ghar, Rohtak.

Rohtak: अप्पू घर में मिला रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी का शव; तीन दिन से थे लापता

Thu, 09 Jul 2026 09:45 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 09:45 PM IST
सार

मृतक ने नीले रंग की जींस व पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरा, हाथ व पैर काले पड़ चुके थे। पूरे शरीर पर फोले पड़ चुके थे। मृतक की जेब से ऐसा कोई कागजात या मोबाइल नहीं मिला।

विज्ञापन
Body of Railway Road-based jeweller found at Appu Ghar, Rohtak.
शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती SYL की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
तीन दिन से लापता रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी सचिन (32) का शव वीरवार को अप्पू घर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला। चेहरा, हाथ व पैर काले पड़ चुके थे। आर्य नगर थाना पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
आर्य नगर थाना प्रभारी नरेश राठी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक युवक लघुशंका के चलते अप्पू घर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में गया। वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। सूचना पाकर आर्य नगर से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और शव की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतक ने नीले रंग की जींस व पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरा, हाथ व पैर काले पड़ चुके थे। पूरे शरीर पर फोले पड़ चुके थे। मृतक की जेब से ऐसा कोई कागजात या मोबाइल नहीं मिला। किसी तरह का चोट का निशान भी शरीर पर नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए थे परिजन

शहर की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी विपिन बुधवार शाम शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे और बताया कि उनकी रेलवे रोड पर सुनार की दुकान है। उनके भाई सचिन भी वहीं काम करते हैं जो अविवाहित हैं। तीन दिन पहले वो सुबह घर से निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे।


वीरवार को जब पुलिस को अप्पू घर में एक शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत विपिन को आर्य नगर थाने में बुलाया। वहां से वो पुलिस के साथ पीजीआई के डेड हाउस में गए और शव की शिनाख्त की। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed